ऋषिकेश :मस्तराम घाट पर दिल्ली से आया हुआ युवक गंगा नदी में डूबा, SDRF सर्च अभियान में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :रविवार को मस्तराम घाट पर दिल्ली से आया हुआ एक युवक गंगा नदी में डूब गया।मामले में SDRF सर्च अभियान में जुट गई है।एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया  दोपहर के समय 3.30 बजे के लगभग थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत मस्तराम घाट में एक युवक की डूबने की सूचना मिली।

एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा है 2 दोस्त घूमने आये थे ऋषिकेश।दोनों मस्तराम घाट पर पहुंचे।उसी दौरान नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। यह थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र का मामला है। युवकों में उत्कर्ष रौथाण व विशाल घाट पर नहा रहे थे। दिल्ली से आये थे घूमने। विशाल जिसकी उम्र 20 साल है वह नहाते समय नदी में आगे जाने लगा। तभी वह नदी के बहाव में बहने लगा। और कुछ आगे जाकर डूब गया। उत्कर्ष ने तुरंत ही इसकी सूचना जल पुलिस को दी। वहां से एसडीआरएफ को भी सूचना मिली। मामले में सर्च अभियान जारी है। गायब हुआ युवक मार्शल आर्ट का खिलाड़ी बताया जा रहा है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

एसडीआरएफ के द्वारा पशुलोक बैराज तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन गंगा नदी में लापता युवक युवक का खःबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।परिजनों  को सूचित कर दिया है।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में पैरामेडिकल छात्रों ने उठाई इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English