यूपी : दिल्ली बम ब्लास्ट घटना पर कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बम ब्लास्ट की घटना सुरक्षा एजेंसियों की है बड़ी चूक : अभिषेक सिंह राणा
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहां दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर घटना में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता कैंडल जलाकर पैदल मार्च करते हुए लाल डिग्गी चौराहा,सुपर मार्केट,डाकखाना चौराहा होते हुए शहर के राजीव गांधी पार्क पहुंचे,जहां उन्होंने 2 मिनट का मौन रखकर बम ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी और घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि दिल्ली लाल किला जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी घटना होना चिंताजनक है। उन्होंने इसे खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा अधिकारियों की बड़ी चूक बताया है। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। वहीं उन्होंने घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।

Related Articles

हिन्दी English