ब्रह्मपुरी आश्रम में महारज श्री के जन्म दिवस पर कई कीर्तन मण्डली पहुंची, कीर्तन से बांधा समां, लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -
  • महिला समूह/कीर्तन मंडलियों ने बांधा समां कार्यक्रम में ब्रह्मपुरी आश्रम में 
  • सुशीला सेमवाल अखिल भारतीय सीता राम परिवार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कीर्तन मण्डली / महिला समूह आश्रम पहुंची
  • पारम्परिक वेश भूषा और वाद्यंय यंत्रों के  साथ  पहुंची थी आश्रम 
  • कीर्तन मंडलियों  ने महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज के 71वें जन्मोत्सव एवं 50 वर्ष दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया
ऋषिकेश :ब्रहमपुरी में श्री राम तपस्थली आश्रम में रविवार को महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज के जन्म दिन के अवसर पर और उनके ५० वर्ष दीक्षा लिए हुए होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर कई महिला समूह/कीर्तन मण्डली  भी एकत्रित हो कर पहुंची थी महराज श्री को बधाई देने और उनका आशीर्वाद लेने. सुशीला सेमवाल अखिल भारतीय सीता राम परिवार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कीर्तन मण्डली / महिला समूह आश्रम पहुंची. इस अवसर पर भजन कीर्तन गा कर महिलाओं ने महाराज श्री के दीर्घायु होने की कामना की. इस अवसर पर सुशीला सेमवाल ने कहा,   गुरु जी, आप हमारे जीवन के पथ प्रदर्शक हैं। आपकी उपस्थिति हमारे लिए आशीर्वाद से कम नहीं है। आपके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर हम सच्चाई, प्रेम और शांति की ओर बढ़ते हैं। आपका ज्ञान और आशीर्वाद हमें हर कदम पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आपकी शिक्षाएँ हमें आत्मज्ञान की ओर अग्रसर करती हैं और जीवन के कठिन संघर्षों में हमें साहस और धैर्य देती हैं। आप न केवल हमारे आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी हैं। आपके आशीर्वाद से हम हर चुनौती को पार कर सकते हैं और जीवन को सही दिशा में जी सकते हैं।” जो मुख्य महिला समुंह पहुंची थी उनमें सुशीला सेमवाल अखिल भारतीय सीता राम परिवार प्रदेश अध्यक्ष, कात्यानी कीर्तन मण्डली,सरकंडा कीर्तन मण्डली, भवानी कीर्तन मण्डली, धारी देवी कीर्तन मण्डली  साईं कीर्तन मण्डली,कुजा पूरी कीर्तन मण्डली मौजदू रही.

Related Articles

हिन्दी English