नरेन्द्र नगर : मां पावकी देवी पर्यटन विकास समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गूलर दोगी, उप तहसील पावकीदेवी, BDMS इंग्लिश स्कूल गूलर व मरीन ड्राइव पर वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ग्रामीणों के द्वारा  पाव की देवी उप तहसील में नवपदभार संभालते हुए नायबतहसीलदार प्रदीप कंडारी  का स्वागत किया गया
  • मां पार्वती देवी पटेल विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर हरेला (हरियाव)  पर्व को मनाते हुए संदेश दिया है एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है अपने जीवन में हर वर्ष एक वृक्ष आव्स्य लगाए उनकी रक्षा करना और साथ ही उनका संरक्षण करना चाहिए
नरेन्द्र नगर/ऋषिकेश  : सभी प्रदेशवासियों को हरेला (हरियाव)  पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई……आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर मां पावकी देवी पर्यटन विकास समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गूलर दोगी , उप तहसील पावकीदेवी, BDMS इंग्लिश स्कूल गूलर व मरीन ड्राइव पर साथ कई सार्वजनिक स्थानों पर राज्य के बड़े पर्वों में से एक  हरेला (हरियाव) पर्व पर   फलदार एव छायादार पौधो का वृक्षारोपण किया साथ ही पाव की देवी उप तहसील में नवपदभार संभालते हुए नायब तहसीलदार प्रदीप कंडारी   का स्वागत किया गया.साथ ही  मिष्ठान वितरण किया गया।
मां पार्वती देवी पटेल विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह पुंडीर हरेला पर्व को मनाते हुए संदेश दिया है एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान है अपने जीवन में हर वर्ष एक वृक्ष आव्स्य लगाए उनकी रक्षा करना और साथ ही उनका संरक्षण करना चाहिए जिससे कि हमें शुद्ध हवा  शुद्ध पानी , शुद्ध वातावरण मिल सके इसी प्रकार हमारे बीच में समिति के उपाध्यक्ष बृजमोहन ने भी हरेला पर्व को एक उत्साह का पर्व  बताया है हमारे बीच में अन्य उपस्थि बी0डी0एम0एस0  स्कूल के संरक्षक  विकास रयाल,मोर सिंह रावत,राकेश कुलियाल,विशाल राणा,सोबन सिंह नेगी, आर  के, कानूनगो रूपेण, छेत्र के समस्त पटवारी पारेश्वर प्रसाद, टीकाराम रतुड़ी ,प्रवीण जेठुरी,ममता वर्मा,  सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे और सभी ने हरेला पर को हर्षोउलास से मनाया गया जिससे आने पीढ़ी को नई संदेश देने का भी हरेला पर कार्य करता है।

Related Articles

हिन्दी English