गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के नटराज चौक पहुँचने पर नि. महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जीत के बाद गढ़वाल भ्रमण पर हैं सांसद अनिल बलूनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एक विजनरी शख्सियत हैं. उन्हें यहाँ की हर समस्या पता है.विकास करने में  और करवाने में वे अपनी तरफ से कोई कोर  कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसा मुझे  विश्वास है : अनिता ममगाईं 
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड का योगदान उसमें काफी अहम होगा. ऐसा मुझे यकीन है : अनिता ममगाईं 

ऋषिकेश : गढ़वाल से लोकसभा सांसद पहुंचे ऋषिकेश. नटराज चौक पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. नि महापौर ऋषिकेश नगर निगम अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा.  सांसद अनिल बलूनी जीत के बाद गढ़वाल भ्रमण पर पहुंचे हैं. शुक्रवार को जैसे ही नटराज चौक पर पहुंचे ऋषिकेश विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. नि. महापौर अनिता ममगाईं ने उनको पटका पहना कर  और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका  स्वागत अभिनंदन किया. उनको गढ़वाल लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज करने पर बधाई भी दी. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही आत्मयिता  के साथ मिले. कार्यकताओं ने इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जिंदाबाद के नारे लगाये.

ALSO READ:  UK :दीपिका हरियाणा से हुई गिरफ्तार, प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही थी ईनामी अभियुक्ता

नि महापौर अनिता ममगाईं ने कहा गढ़वाल सांसद आज हमारे विधानसभा क्षेत्र से जा रहे थे. ऐसे में हमने उनका स्वागत किया. उन्हें बधाई दी बड़ी जीत दर्ज करने पर. हमें विश्वास है,  गढ़वाल ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड का विकास में उनका अहम योगदान होगा.  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एक विजनरी शख्सियत हैं. उन्हें यहाँ की हर समस्या पता है.विकास करने में  और करवाने में वे अपनी तरफ से कोई कोर  कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसा मुझे  विश्वास है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड का योगदान उसमें काफी अहम होगा. ऐसा मुझे यकीन है.

ALSO READ:  UK : यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि आवंटित किए जाने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत, अब तक मात्र 45 एकड़ भूमि ही बोर्ड को उपलब्ध
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English