देहरादून :मुख्यमंत्री धामी से मिले ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, पुरुष विश्वकप हॉकी के आयोजन में प्रतिभाग हेतु सौंपा ओडिशा के मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English