एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग स्टाफ राजस्थान निवासी सतीश कुमार गिरफ्तार, महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  एम्स में ऑपरेशन थिएटर के भीतर एक महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ सोमवार सांय सात बजे ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़खानी की। जिससे आक्रोशित अन्य चिकित्सकों ने मंगलवार को एम्स में हंगामा काटा व डीन कार्यालय का घेराव किया। जिसकी महिला चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर दी गई थी। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। सतीश के खिलाफ अपराध संख्या 249/24 और धरा 354, 506 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.  इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English