ऋषिकेश:आम बाग़ में एम्स ऋषिकेश की नर्सिंग ऑफिसर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स में कार्यरत एक नर्सिंग ऑफिसर ने शुक्रवार को संदिग्ध परस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्स अस्पताल भेजा,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक आम बाग में मृतक नर्सिंग ऑफिसर प्रतिभा कुमारी (26) पुत्री वीरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बुरारी दिल्ली, एम्स के पास एक फ्लैट में रहती थी अपनी बहन प्रीती के साथ। बड़ी बहन प्रतिभा ने किया है सुसाइड। मृतका एम्स में जनरल सर्जरी फर्स्ट में ड्यूटी कर रही थी। मृतका एम्स में परमानेंट जॉब पर थी छोटी बहन भी परमानेंट जॉब पर है।

ALSO READ:  UK: ऋषिकेश में आमने सामने दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

मृतिका की डे ड्यूटी थी छोटी बहन जब सुबह नाईट ड्यूटी कर फ्लैट में वपस पहुंची तो बड़ी बहन को  पंखे से लटका पाया। आम बाग़ इलाके में वर्धमान रेसिडेंटसी के नाम से अपार्टमेंट है।गली नंबर एक और फ़्लैट नंबर एक की घटना है. पुलिस जांच में जुट गयी है आखिर आत्म् हत्या क्योँ की. कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की बहन भी नर्सिंग ऑफिसर है एम्स में। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

Related Articles

हिन्दी English