ऋषिकेश : छात्रों की 26 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन NSUI ने कुलपति को

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छात्रहित की 26 मांगों को लेकर NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
  • मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

ऋषिकेश :  पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं परिसर के समग्र विकास को लेकर एन.एस.यू.आई. ऋषिकेश के महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में गुरुवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन को 26 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से छात्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्रहित में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन में खेल मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की स्थापना, कैंटीन निर्माण, MBA, MCA एवं BA (योग) जैसे नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने, विज्ञान प्रयोगशालाओं के विस्तार, प्लेसमेंट सेल की स्थापना, ऑफलाइन फीस काउंटर की व्यवस्था, बस/टेम्पो पास सुविधा, सुरक्षा के लिए गार्ड चेक पोस्ट, हाई-स्पीड वाई-फाई, 100 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, पर्याप्त पार्किंग, केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ाने, स्मार्ट क्लासरूम, छात्रावास निर्माण, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा परिसर में एटीएम और जन सेवा केंद्र स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग एवं असामाजिक गतिविधियों से परेशान हो कर कोतवाली पहुंचे लोग, Action की मांग

एन.एस.यू.आई. ऋषिकेश के महानगर अध्यक्ष व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि यह ज्ञापन हजारों छात्र-छात्राओं की आवाज है। वर्षों से लंबित समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारा उद्देश्य केवल मांगें रखना नहीं, बल्कि उनका समाधान सुनिश्चित कराना है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो एन.एस.यू.आई. छात्रहित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हिमांशु ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एन.एस.यू.आई. प्रत्येक छात्र-छात्रा के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

छात्र नेता मानव रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय की पहचान केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं बल्कि छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं से भी होती है। आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, प्लेसमेंट और परिवहन जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

एन.एस.यू.आई. ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

मौके पर रेहन बंदोलिया, उदित झा, शिवानी नेगी, सृष्टि रमोला, प्रिया, वेदांग भट्ट, अतुल डोभाल, सुंदर, आशीष गुप्ता, आकांशा, भव्य सिंह रावत आदि साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English