ऋषिकेश में एनएसयूआई का प्रदर्शन, NEET परीक्षा लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

- ऋषिकेश में एनएसयूआई का प्रदर्शन, NEET परीक्षा लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
ऋषिकेश : दिनांक 14/05/2026 ko NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में हुई लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।
इस दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव और युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्र मेहनत करते हैं लेकिन सरकार की लापरवाही उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। हिमांशु ने कहा कि युवाओं का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस सौरभ वर्मा और जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल स्नेह ने बताया की “NEET परीक्षा लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से परेशान किया है। यह केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य का सवाल है। जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार छात्रों को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में असफल रही है। युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।”
प्रदर्शन करने में छात्रसंघ महासचिव अभिषेक त्रिसूलिया, मानव रावत, उदित झा, दीपक साहनी, प्रियांशु रावत, रेहान बंदोलिया, ईशान, भव्य, सुजल थापा, आदि छात्र उपस्थित रहे है।



