अब ये पूर्व नौकरशाह एसएस पांगती व पूर्व फौजी भी उतरे मेयर प्रत्याशी   दिनेश चंद्र मास्टर के समर्थन में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह पांगती, पूर्व सैन्य अधिकारी पीसी थपलियाल समेत सामाजिक संगठन खुलकर मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी के समर्थन में उतर आए हैं।ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी  दिनेश चंद्र मास्टर को चारों ओर से समर्थन मिलने लगा है। शुक्रवार को पूर्व नौकरशाह और राज्य के ज्वलंत मुददों पर रिएक्ट करने वाले सुरेंद्र सिंह पांगती और पूर्व सैन्य अधिकारी पीसी थपलियाल ने यहां पहुंचकर  दिनेश चंद्र मास्टर जी को समर्थन दिया।दोनों अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि दिनेश चंद्र मास्टर  सुयोग्य प्रत्याशी हैं। वो राज्य और शहर को जानते और समझते हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भूमिका निभा चुके हैं और पढ़े लिखे हैं। वो लोगों की दुख तकलीफ को समझेंगे और नगर की बेहतरी के लिए काम करेंगे।दोनों अधिकारीके मास्टर जी के साथ समर्थन के बाद कई पूर्व सैनिक भी खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं।  इस बीच शुक्रवार को मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर जी ने गुमानीवाला क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने ठेठ अंदाज में बगैर किसी लागलपेट के लोगों के सम्मुख अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि  आखिर राजनीतिक दल बताएं कि राज्य आंदोलन के वक्त उनके प्रत्याशी कहां थे। राज्य के निर्माण में उनकी क्या भूमिका है।  सवाल उछाला की मौजूदा भूमिका क्या है।  जनता को ये सवाल राजनीतिक दलों से पूछने चाहिए।उन्होंने कहा कि  राजनीतिक दलों के नेता  उनकी सरलता और विनम्रता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन पर नकारात्मक टिप्पणियां की जा रही हैं। लोग इस बात को अच्छे से जान और समझ चुके हैं।उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश की बेहतरी का अपना प्लान लोगों के सम्मुख साझा किया। कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश को भव्य और दिव्य बनाने और इसके धार्मिक स्वरूप के संरक्षण के लिए उन्हें आम जन का सहयोग चाहिए।उन्होंने लोगों से कुल्हाड़ी चुनाव निशान पर मुहर लगाने की अपील की। इस दौरान गुमानीवाला में लोगों ने उन्हें हाथों हाथ लिया। भरोसा दिया कि जनता  राजनीतिक दलों की बातों से उब गई है। अब जनता किसी झांसे में आने वाली नहीं है।राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मी बुड़कोटी, जोत सिंह,  शैलेंद्र मिश्रा, कुसुम जोशी, सरोज देवराड़ी,  सतीश रावत, लालमणि रतूडी, मनु कोठारी, संजय बुड़ाकोटी, सुदेश भटट,  दलीप नेगी,  पंकज राणा, सुनील पंचभैया, अशोक थापा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English