पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ने जीता गोल्ड, जॉर्डन में भारत की बेटियों का जलवा, जीते 5 स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ने भारत के लिए मुक्केबाजी में गोल्ड जीता है. शाहीन गिल और निवेदिता कार्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अन्य युवा भारतीय महिला मुक्केबाजों के साथ सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। शाहीन और निवेदिता के अलावा तमन्ना (50 किग्रा), रवीना (63 किग्रा) और मुस्कान (75 किग्रा) ने फाइनल में अपना परचम लहराते हुए इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय आयोजन में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

उत्तराखंड में खेल प्रतिभारों की कमी नहीं है. ऐसे में निवेदिता का गोल्ड जीतना महिला खिलाड़ियों को कहीं न कहीं प्रेरित करेगा. बॉक्सिंग जैसा साहसिक खेल जिसमें पुरुषों का आधिपत्य माना जाता था अब महिलायें भी आने लगी हैं इस खील में. निवेदिता ने भारत को एक आदर्श शुरुआत प्रदान करते हुए 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की सैदाखोन रखमोनोवा पर 3-2 से मुश्किल लेकिन सनसनीखेज जीत हासिल की। इसी तरह तमन्ना ने 50 किग्रा भार वर्ग के रोमांचक मुकाबले में इसी तरह के स्कोर के साथ एक अन्य उजबेक मुक्केबाज रोबियानखोन बख्तियारोवा पर जीत के साथ देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। निवेदिता और तमन्ना दोनों ने इस आयोजन के पिछले संस्करण में रजत पदक जीता था और अब दोनों ने अपने पदकों का रंग गोल्ड जीत कर बदल दिया है।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English