यहां निर्दयी मां ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका मरने के लिए, लेकिन बचाने वाला उससे बड़ा निकला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

एक निर्दयी मां ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया मरने के लिए, लेकिन बचाने वाला उससे बड़ा निकला। बच्ची फिलहाल जिला हॉस्पिटल में।है।

“अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो” जी हाँ यह चंद लाइन उस बिटिया का है जिसको उसकी माँ ने अपने कोख में नौ माह रखने के बाद ममता को कलंकित करते हुये उसे झाड़ियों में फेंक दिया । हम बात कर रहे है देवरिया जनपद के थाना बरियारपुर क्षेत्र के पोखर भिंडा, चौहान टोला की जहाँ एक निर्दयी माँ ने उसको झाड़ियों में मरने को फेंक दिया । नवजात बच्ची के रोने की आवाज जब एक महिला को सुनाई दी तो वह वहां पहुंची । नवजात बच्ची जोर जोर से रो रही थी एक बुजुर्ग महिला ने इस बच्ची को उठाया उसके बाद यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह के बात होने लगे । इस तरह से एक नवजात बच्ची के मिलने से एक बार फिर ममता कलंकित हो गई है कहा जाता है इस दुनिया में की माँ से बढ़कर कुछ नहीं होता है लेकिन यहां इस बच्ची के जन्म लेते ही माँ भी साथ छोड़ गई । वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को लेकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां बच्ची का देखरेख किया जा रहा है ।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English