नहीं रहे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार नवीन सेमवाल, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने जताया शोक उनके निधन पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-उत्तराखंड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार नवीन सेमवाल के अकास्मिक निधन पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल सभा ने गहरा दुख जताया है।महासभा के अध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी ने कहा कि बेहद कम उम्र में ही नवीन सेमवाल का यूं दुनिया छोड़ जाना उत्तराखण्डी संस्कृति के लिए लिए बड़ा झटका है।नवीन सेमवाल उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकार थे।‘मेरी बामणी..’ जैसे गीतों में उनके अभिनय के साथ- साथ उनकी गायकी को भी खूब सराहना मिली।बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवीन सेमवाल ने कई हास्य फिल्मों के जरिए लोगों को खूब हंसाया। उन्होंने व्यंग्य के जरिए कई मुद्दों पर समाज को संदेश देने का भी काम किया।

ALSO READ:  UK : जिला पंचायत कार्यालय नैनीताल के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

बताया जा रहा है कि कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।आज सुबह अचानक उनका निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी ने नवीन सेमवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुवे उनके निधन को उत्तराखंड फिल्म जगत के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने अपने एक प्रिय लोक कलाकार को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है।

Related Articles

हिन्दी English