उत्तराखंड में बिजली की बढी हुई दरों के खिलाफ 19 सितंबर को प्रदर्शन करेगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (RRP)

RRP उठा रही है अहम मुद्दे आम जन से जुड़े उत्तराखंड में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी [RRP] आम जन से मुद्दे उठा रही है समय समय पर 
  • उत्तराखंड में प्रभावी तरीके से लोकल  दल के तौर पर उभर कर सामने आ रही है पार्टी 
देहरादून : राज्य में बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऊर्जा निगम के मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। सोमवार को  पार्टी कार्यालय मे प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रवादी प्रदेश रीजनल पार्टी की प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने पदाधिकारीगण के साथ एक बैठक आयोजित की।सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि बिजली की बढी हुई दरों के चलते आम उपभोक्ता बेहद परेशान है। यूपीसीएल द्वारा लगातार अनाप-शनाप ढंग से बिजली के बिलों में बढ़ोतरी की जा रही है। इसका विरोध किया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मुख्यालय बल्लीवाला चौक, कांवली रोड, देहरादून पर बढी हुई बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि दिनांक – 19 सितंबर, बृहस्पतिवार समय :  पूर्वाह्न 12 बजे, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन मुख्यालय बल्लीवाला चौक, कांवली रोड, देहरादून में  बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English