नरेन्द्र नगर पुलिस ने लखनऊ से साइबर ठग अंशुमन विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नरेन्द्र नगर :  लाखों की ऑनलाइन ठगी एक मामले में नरेन्द्र नगर पुलिस ने एक ठग  को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को  नरेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक़,  वादी  गोपाल सिंह भण्डारी, निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल की तहरीर के आधार पर दिनांक 18.09.2024 को थाना नरेन्द्रनगर पर मु0अ0सं0 20/2024 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें बताया गया, वादी के साथ अज्ञात ठगो के द्वारा 09 लाख रूपये से अधिक की आनलाईन ठगी की गयी थी।मामले की गम्भीरता को देखते हुये एस0एस0पी0 महोदय द्वारा विवेचना
साईबर पुलिस को हस्तान्तरित की गयी थी।आयुष अग्रवाल,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [एसएसपी], जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल   के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।विवेचना के दौरान इलैक्ट्रोनिक दस्तावेजों के आंकलन से अभियोग में अभियुक्त अंशुमन विक्रम सिंह प्रकाश में आया, जिसके खाते में फ्रौड के 3,30,300 रूपये जमा हुए थे, जो कि उसने चैक के माध्यम से निकाल लिये थे।दिनांक 06.03.2025 को साईबर पुलिस के द्वारा दबिश देकर अभियुक्त अंशु उपरोक्त को उसके निवास स्थान विकासनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन भी बरामद किया गया।अभियोग में एक अन्य अभियुक्त नवीन गंगवानी को श्रीगंगानगर राजस्थान से गिरफ्तार किया जा चुका है, जल्दी ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।
पुलिस टीम
SI अरुण त्यागी साइबर शाखा
HC अशोक और 
का0 राहुल

Related Articles

हिन्दी English