देहरादून : नंदा देवी सम्मान चयन करेंगी स्पीकर ऋतु खंडूडी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा|

इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड भूषण करेंगी। शुक्रवार को इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की|

ALSO READ:  नैनीताल :ज्योलीकोट में जलजनित एवं मौसमी रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी

समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विवि डॉ सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन, संगठन, संयुक्त सचिव सीबीएसई, उत्तराखंड
जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं|

ALSO READ:  UK :‘Selfie With Jute Bags’ जागरूकता अभियान, मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका नैनीताल ने चलाया

नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं| पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री  प्रतिमा भौमिक, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक (प्रमुख हिमालय वैलनेस) मुख्य अतिथि होंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English