नागपुर : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नागपुर, RSS के स्मृति मंदिर भी गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति मंदिर में #RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की

नागपुर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे नागपुर. वे पहले प्रधानमंत्री हैं जो आरएसएस हेड क्वार्टर  पहुंचे.  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी RSS के स्मृति मंदिर भी गए.  उसके बाद दीक्षाभूमि गये.  इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे।पीएम मोदी ने नागपुर में RSS के स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत भी उनके साथ मौजूद रहे.यह पहली बार है जब कोई मौजूदा प्रधानमंत्री नागपुर के रेशिमबाग स्थित संघ मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं. नागपुर में पीएम मोदी माधव नेत्रालय  अस्पताल के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे.

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

=

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English