मुनि की रेती : बिना उपभोक्ता की स्पष्ट सहमति के कोई भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा : नीलम बिजल्वाण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती:  मंगलवार को  वार्ड संख्या 11 में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रवासियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर उठाई गई चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण खुद  बैठक में मौजूद रही. उन्हूने बताया,   “बैठक में मैंने स्वयं क्षेत्रवासियों की भावनाओं और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा। यह तय हुआ कि बिना उपभोक्ता की स्पष्ट सहमति के कोई भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा।हमारा प्रयास है कि हर निर्णय क्षेत्रवासियों की सहमति और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया जाए।इस अवसर पर वार्ड की सम्मानित सभासद  निशा नेगी , वार्ड 8 सभासद  स्वाति पोखरियाल , वार्ड 5 सभासद  लक्ष्मण भंडारी ,  अरविंद नेगी जी,  अजय रमोला , विद्युत विभाग के अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।”

Related Articles

हिन्दी English