मुनि की रेती : ढूंढ निकाल लायी टिहरी पुलिस 5 लाख 70 हजार 3 सौ 86 रुपये के खोये आम लोगों के मोबाइल, मिला मोबाइल तो लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान…कहा थैंक्यू टिहरी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त थानों व अन्य माध्यमों से आम जनता के खोए हुए मोबाइल फोनों के लिखित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के द्वारा गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए सी0आई0यू0 सैल को त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल फोनों की बरामदगी किये जाने हेतु आदेशित किया था उपरोक्त आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक टिहरी/ ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में सीआईयू टिहरी गढ़वाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टिहरी जनपद में जनवरी 2022 से अब तक खोये हुये मोबाइलों को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से 37 मोबाईल फोनों को बरामद किया गया जिनकी कीमत लगभग 5,70,386/- रुपए हैं। बरामद 37 मोबाईल फोनों को आज दिनांकः- 06/02/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर शाखा कार्यालय ढालवाला टिहरी गढ़वाल में सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।

ALSO READ:  UK : असम राइफल्स के मेजर सहित 10 जवानों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

मोबाईल स्वामियों द्वारा अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर टिहरी गढ़वाल पुलिस का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मोबाइल फोन खोने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ साथ महत्वपूर्ण फोटो व दस्तावेजों का भी नुकसान हुआ था तथा अपने मोबाइल के दुरुपयोग कियो जाने को लेकर भी चिन्तित थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सीआईयू #CIU टीम के इस सराहनीय कार्य हेतु उन्हें बधाई दी गयी । इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के अलावा अस्मिता ममगांई पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन व रविन्द्र कुमार चमोली पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रनगर एवं प्रभारी सीआईयू मनीष नेगी एवं सीआईयू स्टाफ मौजूद रहे ।

ALSO READ:  UK : असम राइफल्स के मेजर सहित 10 जवानों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

बरामद मोबाईल फोनो का विवरणः-
1. रेडमी कम्पनी – 06 मोबाईल
2. वीवो कम्पनी – 06 मोबाईल
3. सैमसंग कम्पनी – 02 मोबाईल
4. ऑपो कम्पनी – 03 मोबाईल
5. पोको कम्पनी – 03 मोबाईल
6. वन प्लस कम्पनी – 04 मोबाईल
7. रियल मी कम्पनी – 07 मोबाईल
8. अन्य – 06 मोबाईल

सीआईयू टीम-
1. उ०नि० मनीष नेगी ( प्रभारी)
2. ए0एस0आई0 प्रदीप कुमार देवली
3. है0कानि0 115 सन्दीप कुमार
4. है0कानि0 88 महेश कुमार
5. है0कानि0 123 अरविन्द रावत
6. है0कानि0 139 विकास सैनी
6. कानि0 101 आशीष नेगी
7. कानि0 69 सचिन कुमार
8. कानि0 206 नजाकत अली
9. कानि0 44 रविन्द्र नेगी

Related Articles

हिन्दी English