मुनि की रेती :टिहरी पुलिस द्वारा मुनि की रेती ‘सरस मेले’ में लगाया गया स्टॉल, जानिए इसके बारे में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : जानकी पुल के पास पूर्णानंद खेल मैदान में सरस मेला 2023 का आगाज हो चुका है। ऐसे में मेले में पुलिस ने सुरक्षा देने के अलावा अन्य तरीके से भी भागीदारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में जनपद टिहरी पुलिस द्वारा सरस मेला मुनि की रेती में साइबर अपराधों व गौरा शक्ति एप से संबंधित जानकारी का स्टॉल लगाया गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्टॉल का भ्रमण कर सायबर अपराधों व गौरा शक्ति एप्प की जानकारी प्राप्त की गई। जनपद पुलिस के इस कार्यों को सराहा गया तथा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

ALSO READ:  ऋषिकेश : एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी भर्ती का बड़ा खुलासा, 1 महिला समेत 4 गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English