मुनि की रेती पुलिस पहुंची 14 बीघा में  विद्यालय के अंदर…हुई तारीफ 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज 14बीघा मुनि की रेती में चलाया गया  जागरूकता अभियान।लोगों ने इस तरह  के मुनि की रेती पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की तारीफ की है।

नवनीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व  अपर पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा  क्षेत्राधिकारी (CO) नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज 14 बीघा ढालवाला मुनि की रेती में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा  जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान छात्राओं को आत्मसुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुनि की रेती पुलिस की तरफ से उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत व उ0नि0 दीपिका तिवारी द्वारा निम्न अपराधो के संबंध में जानकारी दी गई।

ALSO READ:  UK : नदी बहाव इलाके में फंसी हरियाणा की युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू

1- साइबर अपराध  2-नशे से होने वाले दुष्प्रभाव ,अपराध एवं उनसे रोकथाम  3- यातायात व्यवस्था, यातायात नियमों व उनसे संबंधित दण्ड,  4-नाबालिग द्वारा वाहन चलाने तथा उनके संरक्षक को भी सजा के प्रावधानों के सम्बन्ध मे जानकारी  5- महिला सम्बन्धी अपराध, 6-पोक्सो एक्ट  7-घरेलू हिंसा 8- उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति एप के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिसके साथ छात्राओं को शिवानी गुप्ता प्रथम मार्शल आर्ट ट्रेनर व कराटे में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट व उ0नि0 दीपिका तिवारी,म0का0 साक्षी, म0का0 वैशाली द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 200 छात्रायें व शिक्षिकाये मौजूद थी। इस दौरान छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English