मुनि की रेती पुलिस ने हरियाणा के दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : मुनि की रेती पुलिस दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया हैं. दोनों हरियाणा के करनाल  रहने वाले हैं.  दोनों कार से चरस तस्करी कर रहे थे.  10 मई  को थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त विक्रम पुत्र राधे श्याम निवासी- महावीर कालोनी थाना सदर जिला करनाल हरियाणा उम्र 37 वर्ष व जितेन्द्र अहलावत पुत्र स्व0 सोहन लाल निवासी- म0न0 36 न्यू शिवाजी कालोनी थाना सिटी जिला करनाल हरियाणा उम्र 55 वर्ष  को कार न0 HR-05AP-9602 से अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
 
 पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया उनके नाम हैं-
1- रितेश साह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती
2- योगेश पाण्डेय वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मुनिकीरेती
3- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती
4- हे0का0 सुनील सैनी चौकी, कैलाशगेट
ALSO READ:  ऋषिकेश:  शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा का नगर निगम में आत्मीय स्वागत, शहर के विकास और जनसुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा ​

Related Articles

हिन्दी English