मुनि की रेती : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ढालवाला में केंद्र सरकार  का पुतला दहन किया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ढालवाला में केंद्र सरकार  का पुतला दहन किया गया.  जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर बढते अत्याचारों के विरोध में  केंद्र सरकार  का ढालवाला में पुतला दहन किया गया।भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। सत्ता परिवर्तन के उपरान्त बाग्लादेश में हिन्दुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनायें हो रही है तथा केन्द्र की मोदी सरकार बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार पर अल्पसंख्यक हिन्दुओं की रक्षा का दबाव बनाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ स्व0 प्रधानमंत्री  इन्दिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अलग बांग्लादेश की नींव रखी थी वही पूरे विश्व में डंका बजने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। अपने आप को हिन्दुओं का झंडवरदार कहने वाली आरएसएस और भाजपा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में चुप क्यों हैं, यह भी गम्भीर चिंता का विषय है।प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट एवं दिनेश सकलानी ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से देश के भीतर हिन्दू को खतरे में बता कर धुर्वीकरण की राजनीति की जा रही है अब विदेश में भी हिन्दू खतरे में आ गए हैं। मोदी सरकार हिन्दुओ की हितों को लेकर चिंतित नही है बल्कि अपने राजनीतिक वोट बैंक के लिए चिंतित रहती है। पिछले 10 सालों से मोदी सरकार खुद को हिन्दू हृदय सम्राट की सरकार कहती है फिर ऐसा क्या हो गया कि बांग्लादेश के हिंदुओं के हितों की रक्षा करना तो दूर एक शब्द नहीं कह पा रही है। ये मोदी सरकार की नाकामी को दर्शाता है । जिला महासचिव मनोज शर्मा ने कहा कि कल भाजपा के कुछ अनुसांगिक संगठनों द्वारा ऋषिकेश में बांग्लादेश में हिन्दुओ में हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश रैली निकाल रहे हैं । ये आक्रोश रैली क्या मोदी सरकार के खिलाफ  है । एक तरफ आरएसएस  व भाजपा के लोग मोदी को विश्व का सबसे बड़ा नेता बताते हैं वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी बांग्लादेश जैसे छोटे देश पर एक भी टिप्पणी नहीं कर पा रहे हैं और ना ही किसी प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं । नगर अध्यक्ष एडवोकेट अनिल रावत ने कहा कि भाजपा जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की आक्रोश रैली निकाल रही है ताकि लोग महंगाई ,महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भूल जाय और हिन्दू ख़तरे में होने का डर दिखा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक सके। इस अवसर पर अनिल रावत, उत्तम सिंह असवाल, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, मनोज शर्मा, अजय रमोला, पुरुषोत्तम भट्ट, सुनील आर्य, दिलबीर रावत, अमित तड़ियाल, लक्ष्मण राजभर, सुरेंद्र भंडारी, सर्वेन्द्र कंडियाल, महावीर आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Related Articles

हिन्दी English