मुनि की रेती : महिला न्यूज़ एंकर का झड़गा हुआ पति से दिल्ली में,काट डाली ‘हाथ की नस’ तपोवन में आकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती/ऋषिकेश : मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक महिला न्यूज़ एंकर ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की है. मामला तपोवन क्षेत्र का है. जहाँ पर दिल्ली निवासी एक महिला न्यूज़ एंकर ने देर रात हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की थी. लेकिन समय रहते उपचार मिलने से जान बच गयी. मामला तब पता चला जब युवती ने घटना का वीडियो अपने पति को भेजा जो कोलकता में नौकरी करता है. जब तपोवन में पुलिस अलोहा होटल पहुंची वहां पर देखा युवती को उसके चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था.

तुरंत पुलिस ऋषिकेश एसपीएस हॉस्पिटल ले कर आयी और एडमिट किया गया युवती को. बतातया गया न्यूज चैनल के एक शीर्ष अधिकारी की सूचना पर पुलिस टीम ने युवती को खोज निकाला. आनन फानन में युवती को एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया.

ALSO READ:  UK: भीमताल झील में दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम आयोजित किया गया

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार रात को करीब 12.30 उनके पास एक बृजेश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति का फोन आया जो दिल्ली का रहने वाला है. व्यक्ति ने बताया कि उनके चैनल में न्यूज एंकर के पद पर कार्यरत दिल्ली निवासी युवती की पति से अनबन के बाद वह मुनिकीरेती क्षेत्र में चली आई थी. उसकी लोकेशन शत्रुघ्न घाट के पास आ रही है. उन्होंने बताया कि युवती ने अपने हाथ की नस काटने का एक विडियो बनाकर पति को भेजा है. विडियो में पूरे कमरे में खून ही खून फैला है. व्यक्ति ने बताया कि न्यूज एंकर का पति कोलकाता में नौकरी करता है. थाना निरीक्षक ने बताया उन्होंने युवती का फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर पर मंगाया. घटना की सूचना एसएसपी टिहरी और सीओ नरेंद्रनगर को दी गई. तत्काल युवती को खोजने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया. रात को करीब 1.15 बजे तपोवन चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को ग्रैंड अलोहा होटल के एक कमरे में बेहोशी की हालत में युवती मिली. उसने चार पांच जगह से अपने हाथ की नस काटी रखी थी. उसके शरीर से काफी खून बह चुका था.

ALSO READ:  हल्द्वानी :SIR-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, जानें क्या हुआ 

थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवती को पुलिस ने एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर्स ने बताया कि अगर युवती को अस्पताल पहुंचाने में कुछ देर और हो जाती तो उसकी जान जा सकती थी. रविवार को युवती को उपचार के बाद उसको सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस द्वारा की गयी तत्परता से कार्रवाई से युवती की जान बचाई गयी इसके लिए एसएसपी टेहरी नवनीत भुल्लर ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English