मुनि की रेती : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रधान्जली राज्य के रामपुर तिराहे के शहीदों को, किया गाँधी और शास्त्री को याद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा उत्तराखंड आंदोलन में मुजफ्फरनगर में शहीद हुए आंदोलनकारियों की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत देश से लेकर विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बैरिस्टर बनने के बाद 1893 में एक कानूनी मामले के लिए साउथ अफ्रीका गए। लेकिन वहां जब उन्हें नस्लभेदी टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ा, तो उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय को उनके रंग रूप के कारण संघर्ष करता देख उनकी लड़ाई लड़ने का फैसला किया। यही उनके जीवन का वो मोड़ था जब गांधी जी की सत्याग्रह की विचारधारा का जन्म हुआ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति के रूप में एक जननेता थे उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। 2 अक्टूबर मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि आज इस बात का दुख होता है कि जिस नेता के इशारे पर मुजफ्फरनगर में गोलियां चलाई गई उसको भारतीय जनता पार्टी ने सर्वोच्च सम्मान देकर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों का एवं उत्तराखंडियों का अपमान किया। नगर अध्यक्ष एडवोकेट अनिल रावत ने कहा कि महात्मा गांधी ने हम सबको सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश में जवानों और किसानों के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। इस अवसर पर सभासद विनोद सकलानी, जिला महासचिव मनोज शर्मा, उत्तम सिंह असवाल, प्रदीप राणा, कौशल सिंह चौहान, नवीन लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
Ad

Related Articles

हिन्दी English