मुनि की रेती : 70.72 ग्राम स्मैक के साथ  बरेली का तस्कर शमशाद गिरफ्तार, भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती:   मुनि की रेती पुलिस ने बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है.

मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह के नेतृत्व में थाना मुनिकीरेती व सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया । दिनांक 11-12-2023 को गठित टीम द्वारा अभियुक्त शमशाद पुत्र सब्बीर निवासी- विधोलिया थाना सी0बी0गंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष को खारास्रोत बाईपास पुल से गिरफ्तार किया गया। अभि0 शमशाद के कब्जे से कुल 70.72 ग्राम स्मैक, एक इलैक्ट्रानिक तराजू, 1600/-रूपये नगद बरामद हुये। अभि0 शमशाद उपरोक्त के विरूद्व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभि0 को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है.अभियुक्त का नाम व् पता है शमशाद पुत्र सब्बीर निवासी- विधोलिया थाना सी0बी0गंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष।

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

अभियुक्त शमशाद के पास से जो बरामद हुआ उसकी डिटेल निम्न है-

1- 70.72 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 10,00,000/-रूपये।

2- एक इलैक्ट्रानिक तराजू।

3- 1600/–रूपये नगद।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन  पंकज चड्ढा ने की भेंट

पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया उनके नाम हैं .

1- रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती।

2- उ0नि0 ओमकान्त भूषण प्रभारी सीआईयू जनपद टिहरी गढ़वाल।

3- उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट थाना मुनिकीरेती।

4- हे0का0 माया सिंह थाना मुनिकीरेती।

5- हे0का0 विकास सैनी सीआईयू।

6- का0 आशीष नेगी सीआईयू।

7- का0 रविन्द्र नेगी सीआईयू।

8- का0 नजाकत अली सीआईयू।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English