ऋषिकेश : ‘मॉन्स्टर लिजार्ड’ घुशा घाट रोड पर पुलिस चौकी के ऊपर बने कमरे में, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्कयू, देखिये वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडियो में देखिये-

ऋषिकेश में घाट रोड पर पुलिस की चौकी है उसके ऊपर कमरे बने हैं उन कमरों में से एक कमरा बंद था जिसमें आज मॉन्सटर लिजर्ड घुस गया जैसे ही वहां दिखाई दिया तुरंत हड़कंप मच गया.

पुलिस कर्मियों के द्वारा तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया वन विभाग विभाग की तरफ से टीम वहां पहुंचे।

रेस्कक्यू करने वाले कमल सिंह राजपूत ने तुरंत मॉन्स्टर  लिजार्ड को रेस्क्यू कर दूर जंगल में उसके अनुकूल वातावरण में छोड़ कर आ गए। वहीं बताया जा रहा है कि जो कमरा बंद था उसका शटर थोड़ा सा नीचे से खुला था। इस वजह से इसके अंदर एक-दो दिन से यह मॉन्स्टर लेजर्ड दिखाई दे रही थी और आज जैसे ही वहां पर एक बार फिर से लेजार्ड की आमद हुई तो फिर से पुलिसकर्मियों ने देखा और उसके बाद सीधे वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग ने सकुशल रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ कर आ गए। वहीं स्थानीय लोगों ने और पुलिसकर्मियों ने वन विभाग का शुक्रिया अदा किया।

ALSO READ:  UK :ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच रवाना हुई आठवीं छड़ी यात्रा

कार मेन सड़क पर छोड़कर भागा कार चालक-

घाट रोड पर ही एक और घटना हुई जब एक कार चालक सड़क पर कार छोड़कर मौके से भाग गया और वहां काफी लंबा जाम लग गया। शाम के टाइम आरती का भी समय होता है और त्रिवेणी घाट पर जाने आने वालों पर्यटकों, श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है। ऐसे में बीच सड़क पर कार छोड़कर जाना हर कोई हैरान था, लेकिन जब कारण पता लगा तो उस कार के अंदर सांप घुसा हुआ था और जैसे ही मालिक को पता लगा कार मालिक वहां से कार को बीच सड़क पर खड़ी छोड़कर दूर भाग गया। उसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वहां से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कमल सिंह राजपूत ने कॉमन कैरेट प्रजाति के सांप को रेस्क्यू कर दूर उसके अनुकूल वातावरण में छोड़ कर आ गए। वहीं कार को साइड पर कर ट्रैफिक सुचारू किया गया।

ALSO READ:  UK : शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English