गुमशुदा बालिका को गुजरात से किया सकुशल बरामद – एएचटीयू, कोटद्वार की तत्परता व संवेदनशीलता से मिली सफलता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मानसिक स्थिति में सुधार हेतु नाबलिग का राजकीय बालिका महिला पुनर्वास केंद्र, सिंबलचौड़ में कराया दाखिला
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) व कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा बेहतर कार्यवाही करते हुए जनपद के गुमशुदा व्यक्तियों को लगातार सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।दिनांक 07.10.2025 को अपसरी अंसारी, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए जाने की सूचना दी गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के उपरांत बालिका का कोई पता न चलने पर, गुमशुदगी क्रमांक मु0अ0सं0-253/2025, धारा 137(2) BNS पंजीकृत की गई।
दिनांक 30.10.2025 को कोटद्वार पुलिस एवं एएचटीयू टीम को गुजरात पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिक बालिका सूरत शहर में लावारिस अवस्था में घूमती मिली है, जो स्वयं को कोटद्वार निवासी बता रही है। बालिका को तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) सूरत के सुपुर्द किया गया था।इस सूचना पर एएचटीयू व कोटद्वार पुलिस टीम बालिका की माता के साथ सूरत पहुंची। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित रूप से कोटद्वार लाया गया।कोटद्वार पहुंचने के कुछ समय बाद, बालिका वॉशरूम जाने के बहाने से अचानक पुनः लापता हो गई। तत्पश्चात एएचटीयू टीम द्वारा तत्परता और सजगता से खोजबीन आरंभ की गई।बस अड्डा कोटद्वार पर दिल्ली जाने वाली बस की तलाशी के दौरान बालिका को बस में बैठा हुआ बरामद किया गया।बालिका की मानसिक स्थिति में सुधार हेतु, उसकी माता के आग्रह पर एएचटीयू टीम एवं बाल कल्याण समिति द्वारा काउंसलिंग करवाई गई तथा बेस अस्पताल कोटद्वार में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण उपरांत, सुरक्षा की दृष्टि से बालिका को राजकीय बालिका महिला पुनर्वास केंद्र, सिंबलचौड़, कोटद्वार में दाखिल किया गया। जहां उसकी मानसिक स्थिति में सुधार लाने हेतु उसका उपचार चल रहा है।
ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English