नरेन्द्रनगर: पांवकी देवी इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी अभियान
  • सुनवाई के दौरान लगभग ३०० शिकायतों का हुआ निराकरण : रमेश पुंडीर 
नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के अंतर्गत आज पांवकी देवी इंटर कॉलेज में गुरूवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसके  अंतर्गत  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा की गई.  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे. मंत्री ने कहा, ऐसे कार्यक्रमों से कहीं न कहीं आम जन को फायदा होता है, यही हमारी सरकार का उद्देश्य और लक्ष भी है. आम जन तक अधिकारी, पहुंचे और उनकी समस्याओं, शिकायतों का निराकरण हो यही हम चाहते हैं. लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. अधिकारी, कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी आम जन की बात सुनें उनको सरकार, नौकरशाह, विधायक, मंत्री यानी जन प्रतिनिधि  तक पहुंचाए.
मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण नरेन्द्र नगर रमेश पुंडीर के मुताबिक़, इस दौरान, लगभग 300 शिकायतों का निस्तारण किया गया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रनगर भाजपा ग्रामीण मंडल, रमेश  पुंडीर, जयंत शर्मा, राधाकृष्ण रयाल, मंडल महामंत्री, नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के अलावा  ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा,  ग्राम प्रधान नाई वैजयंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनयनी, क्षेत्रजेस्ट प्रमुख गीता दवान, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला राणा, जिला पंचायत सदस्य हुकुम भंडारी, ग्राम प्रधान वैराई गाँव गांव भजराम भट्ट, ग्राम  घीगुड़ जगमोहन सिंह चौहान,, ग्राम प्रधान पूर्वाला नीलम देवी, ग्राम प्रधान ससमन यशोदा देवी, ग्राम प्रधान अटाली, धूपा देवी मंडल उपाध्यक्ष सुनील राणा, मंडल मंत्री राकेश कुलियाल,  दोगी पट्टी के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत गण कार्यक्रम में मौजूद रहे. इसके अलावा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, मंडल स्तरीय पदाधिकारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूदर रहे.
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English