मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल
  • मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

ऋषिकेश विधानसभा से देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल को मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल।

व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा

डॉ अग्रवाल ने रायवाला पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चोटिल व्यक्ति को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ।आपको बता दें कि मोटरसाइकिल सवार गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए।

ALSO READ:  UK : बरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी (रामनगर एवं कालाढूंगी) द्वारा रामनगर के खताड़ी में नगरपालिका के मीट व मिठाई की दुकानों में छापेमारी से हडकंप
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English