ऋषिकेश: सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के शुभ अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि   मंजू बालियान हरिद्वार साथ ही विद्यालय के व्यवस्थापक कृष्ण कुमार सिंघल, विद्यालय के अध्यक्ष जनार्दन राय, पार्षद सुरेन्द्र नेगी,  पुरषोत्तम विजलवान  प्रान्त सेवा प्रमुख, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आवास विकास के प्रधानाचार्य  उमाकांत पन्त , विद्यालय की प्रधानाचार्या  पूनम, राजश्री चिल्ड्रेन एकेडमी गुमानीवाला के निदेशक  राजेन्द्र प्रसाद पांडे , विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं उनके सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों ने इस शुभ अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी उपस्थित महानुभावों को हर्षित और गर्वित कर भावविभोर कर दिया।
ALSO READ:  ऋषिकेश पहुंचने पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का ट्रक ओनर्स एसोसिएशन एवं विभिन्न परिवहन यूनियनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

Related Articles

हिन्दी English