ऋषिकेश : जाम को लेकर चौकी प्रभारी और ऋषिकेश मेयर को ज्ञापन सौंपा गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  महापौर ऋषिकेश एवं चौकी प्रभारी, यात्रा बस स्टैंड को ज्ञापन सौंपा
ऋषिकेश :  यात्रा बस स्टैंड से 14 बीघा जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया। बार-बार देखने में आता है कि बसों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यह समस्या लगातार बनी रहती है।यह मार्ग न केवल शहर को 14 बीघा क्षेत्र से जोड़ता है, बल्कि स्कूली बच्चों के आवागमन का भी मुख्य रास्ता है। जाम के कारण बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।अधिकारियों से स्पष्ट रूप से मांग की गई कि इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आगे बड़ा जनआंदोलन करने के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा।जनहित में यह आवाज लगातार उठती रहेगी।

Related Articles

हिन्दी English