तीर्थनगरी ऋषिकेश में समरसता भोज के आयोजन से पहले रणनीतिक बैठक, जानिये उद्देश्य

ऋषिकेश में समरसता भोज कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन...उद्देश्य समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर जोड़कर चलना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : कोई भी राजनीती से जुड़ा हो  या  सामाजिक कार्यकर्त्ता हो अगर वह मन से समाज को लेकर चलता है या पहल करता है. तो उसे एक अच्छी शुरुवात कहा जा सकता है.  उसका फल भी परिणाम वाला होगा. बशर्ते,  उसमें हित व् स्वार्थ  गहरा न हो. वरना राजनीती या समाज से जुड़े हुए लोग एक तीर से कई निशाने करने में माहिर होते हैं. खैर, शनिवार को ऋषिकेश में समरसता भोज कार्यक्रम को लेकर एक बैठक  का आयोजन किया गया. जिसमें कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया शर्मा ने बताया कि सोमवार 17 जून 2024 को प्रातः 11:00 बजे श्री राम गार्डन देहरादून रोड ऋषिकेश में समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा. जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्ग के लोगों प्रत्येक तबके को साथ लेकर जोड़कर चलना है.
समाज में किसी तरह का कोई भेदभाव जातिवाद, ऊँच नीच की रुदीवादी सोच न रहे,यही इस समरसता भोज कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है,,कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत  और  कैबिनेट मंत्री डॉ• प्रेमचंद अग्रवाल  उपस्थित रहेंगे,, इस अवसर पर सुभाष कोहली,नवल कपूर,गोविंद अग्रवाल,केवल कृष्ण लाम्बा, लल्लन राजभर,दीपक धमीजा, जयंत किशोर, प्रदीप दुबे, शिवकुमार गौतम,देवदत्त शर्मा, राजू शर्मा,मनोज कालड़ा, संजय व्यास,संदीप मल्होत्रा,ललित मनचंदा, इंद्र कुमार गोदवानी, श्रवण जैन, पंकज गुप्ता, शंभू पासवान,नीरज सेहरावत, सौरभ अग्रवाल,रमेश अरोड़ा,प्रदीप कोहली,नितिन सक्सेना,अजय कालड़ा, सुभाष बाल्मीकि, निखिल बर्थवाल, ,अविनाश भारद्वाज,राजेश जाटव,विशाल,रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत,आदि उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English