हरिद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकारों पर हुआ चिंतन मंथन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के भव्य सभागार में राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य स्वामी रामरतन गिरी जी महाराज तथा संचालन स्वागत समिति के संयोजक  विमल गर्ग ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विशिष्ट अतिथियों में विधायक  आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा0 सोमदेव सुधांशु, कुलसचिव डॉ सुनील कुमार के साथ ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने मंचासीन होकर अपना उद्बोधन दिया।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

आयोजनकर्ता संस्था के अध्यक्ष ई0 मधुसूदन आर्य, डा0 विशाल गर्ग और प्रख्यात समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा आदि के साथ पूरी कार्यकारिणी का योगदान सराहनीय रहा। सभी बधाई के पात्र हैं।

Related Articles

हिन्दी English