मेडिकल कॉलेज में छात्रा की सहपाठी द्वारा चाकू घोंप कर हत्या
नेशनल वाणी डेस्कJuly 15, 2026
ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें -
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहाँ पर, मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की घटना सामने आई। मृतका की पहचान बरेली निवासी कशिश के रूप में हुई है, जो पैरामेडिकल की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे सीटी स्कैन रूम के पास हुई, जहां उसके क्लासमेट सागर सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। बचने की कोशिश में छात्रा भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई।
घायल छात्रा और महिला कर्मचारी को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर हालत होने पर बरेली के एसआरएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोपहर में कशिश की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम का एंगल सामने आने की बात कही गई है, हालांकि मामले की जांच जारी है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।में छात्रा भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई।
घायल छात्रा और महिला कर्मचारी को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर हालत होने पर बरेली के एसआरएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दोपहर में कशिश की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम का एंगल सामने आने की बात कही गई है, हालांकि मामले की जांच जारी है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस तरह की घटना होने से कहीं न कहीं कॉलेज की सुरक्षा पर सवालिए निशान जरूर लग गए हैं.