दिल्ली :पत्नी की हत्या के बाद फरार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मनीष भाटी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पत्नी की हत्या के बाद फरार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मनीष भाटी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

नई दिल्ली : कल्याणपुरी में पत्नी प्रियंका की हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपी, मयूर विहार फेज-1 में क्राउन प्लाजा होटल के पीछे पार्किंग में मिला शव।

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

ALSO READ:  UK :दून में प्रेम में धोखा खाई मालिया रहमान ने वारदात को अंजाम दिलवाया, एक बदमाश को लगी गोली

जानकारी के अनुसार मयूर विहार फेज-1 स्थित क्राउन प्लाजा होटल के पीछे बनी पार्किंग में मनीष भाटी ने अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मनीष भाटी दिल्ली पुलिस की AATS यूनिट में तैनात था। उस पर आरोप था कि उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ALSO READ:  UK :दून में प्रेम में धोखा खाई मालिया रहमान ने वारदात को अंजाम दिलवाया, एक बदमाश को लगी गोली

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English