UK : सात मोड़ क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई, 4 व्यक्तियों को किया गया डिटेन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिनांक 14.07.2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा *सात मोड़, देहरादून मार्ग* क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त एवं ड्यूटी की जा रही थी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सात मोड़ के समीप पेड़ों की कटाई को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर स्थिति का अवलोकन किया गया, जिसमें चार व्यक्ति विरोध कर रहे लोगों के साथ मौजूद पाए गए। उक्त व्यक्तियों के भविष्य में उग्र विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित किए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा एहतियातन कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत डिटेन किया गया। सभी से आवश्यक पूछताछ कर  कोतवाली ऋषिकेश से उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। 
हिरासत मे लिए व्यक्तियों का विवरण—
1. विजय शर्मा पुत्र  प्रकाश चन्द्र शर्मा, निवासी सीमाद्वार, उम्र 25 वर्ष।
2. प्रीतम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
3. जतिन पुत्र  शिव सिंह, निवासी भानियावाला, डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
4. मनीष पुत्र  हरीश सिंह, निवासी रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष।
ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

हिन्दी English