UK : राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेशभर के विद्यार्थियों में भारी उत्साह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी जी के आगामी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जयराम आश्रम, ऋषिकेश में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राहुल गांधी  के निजी सचिव  के. बी. बायजू एवं एआईसीसी ज्वाइंट सेक्रेटरी  मनोज त्यागी व उपनेता सदन भुवन कापड़ी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की. 
राहुल गांधी निजी सचिव के. बी. बायजू व AICC सेकेट्री मनोज त्यागी ने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर पूरे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं और आगामी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में पहुंचकर  राहुल गांधी  के विचारों एवं विद्यार्थियों के साथ होने वाले संवाद को सुनेंगे।उपनेता सदन भुवन कापड़ी व पूर्व प्रत्याशी ऋषिकेश जयेंद्र रमोला ने कहा कि कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर छात्रों से सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। ऋषिकेश से छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र व पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की सहभागिता, प्रचार-प्रसार, समन्वय तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेशभर के विद्यार्थियों में भारी उत्साह
ALSO READ:  UK :एक ही दिन गढ़वाल के लिए दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

Related Articles

हिन्दी English