ऋषिकेश : हिमस्खलन हादसे में घायल पर्वतारोही रोहित भट्ट की महापौर ने पूछी कुशलक्षेम

उत्तरकाशी में हुए हादसे में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए महापौर ने की प्रार्थना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में गंभीर रूप से घायल हुए पर्वतारोही रोहित भट्ट की एम्स हास्पिटल में महापौर अनिता ममगाई ने कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने

हादसे में घायल रोहित को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तत्काल एयरलिफ्ट कराकर उपचारार्थ भर्ती कराने की सराहना करते हुए कहा कि समय से उपचार मिलने की वजह से ही युवा पर्वतारोही जल्दी रिकवर करने में कामयाब रहा।

ALSO READ:  UK : नैनीताल जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार की दोपहर एम्स में भर्ती पर्वतारोही रोहित भट्ट का हाल जानने पहुंची महापौर ने चिकित्सकों से युवा पर्वतारोही के स्वास्थ्य की तमाम जानकारियां जुटाई। महापौर ने द्रौपदी डांडा  2 पर्वत चोटी पर पर्वतारोहण की एडवांस ट्रेनिंग के दौरान हुए दुखद हादसे का शिकार हुए मृतक पर्वतारोहियों की आत्मिक शांति के  लिए प्रार्थना करते हुए घटना में गंभीर रुप से घायल हुए पर्वतारोहियों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना भी की। उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में घायल टिहरी निवासी रोहित भट्ट की जानकारी लेने महापौर आज दोपहर ट्रामा सेंटर पहुंची थी।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच

उन्होंने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में घायल हुए पर्वतारोही रोहित का हाल जाना। महापौर ने बताया चिकित्ससकों से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित भट्ट के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है।अब वह स्वस्थ है जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English