ऋषिकेश : पार्षद राजेश कोठियाल के क्षेत्र में महापौर शंभू पासवान ने 22 लाख के सड़क और नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • हरिद्वार रोड परमनसा देवी पास से आगे दुर्गा मंदिर के पास का इलका पड़ता है मालवीय नगर 
  • मालवीय नगर के  भाजपा पार्षद राजेश कोठियाल हैं
ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजेश कोठियाल के क्षेत्र में सड़क और नाली का काम शुरू हो गया है.  नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के वार्ड नंबर 34, मालवीय नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर  शंभू पासवान  ने सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया । इस पूरी परियोजना पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी जिससे क्षेत्र की बुनियादी स्थिति में सुधार होगा ।इस अवसर पर महापौर  शंभू पासवान  ने कहा कि “नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है । वार्ड नंबर 34 में लंबे समय से सड़क और नाली की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है । गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके । उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन भी आसान होगा । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद  राजेश कोठियाल ने महापौर  का स्वागत किया और क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया । इस मौके पर वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने वार्ड में हो रहे विकास कार्यों पर खुशी जाहिर की ।स्थानीय पार्षद राजेश कोठियाल ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, विकास के कार्य पूरे किये जायेंगे. जनता की हर समस्या का समाधान हो यही मेरा उद्देश्य है. 
ALSO READ:  UK : बागेश्वर में दो जनपदों के ग्रामीण करेंगे अनोखा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नरगोली से बेरीनाग तक बनेगी 8 किमी मानव श्रृंखला

Related Articles

हिन्दी English