ऋषिकेश :आईएसबीटी क्षेत्र में महापौर ने किया हाई मास्ट का उद्वाटन

पीएम,सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में सरपट हो रहा विकास-अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड संख्या छ के अंतर्गत आई एस बी टी क्षेत्र में हाई मास्ट का उद्वाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे रात्रि में आवागमन में सुगमता के साथ वाहनों में बेटरी चोरी की हो रही घटनाओं पर अंकुश लगेगा।मोटर व्यवसायियों की मांग पर मेयर ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आई एस बी टी क्षेत्र मे हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में मोजूद उपस्थिति से तीर्थ नगरी को विकसित शहर बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इस हाईमास्ट के लग जाने से रात में बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों के साथ

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने लिया रामनगर-काशीपुर रोड का संज्ञान, मंडलायुक्त करेंगे प्रतिदिन मॉनिटरिंग

वाहन चालकों को सुविधा होगी।साथ ही, यहाँ होने वाली चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा । उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर है। मेयर ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों से अपील की कि चारधाम यात्रा शुरु होने को है ।ऋषिकेश में यात्रा का मुख्य पड़ाव होने की वजह से यहां तमाम व्यवस्थाओं को चाकचोबंद बनाया जायेगा। शहर के साथ आई एस बी टी सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहाँ सफाई व्यवस्था बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के वाहनों में ही डालें। खुले प्लाट, नालियों, नालों में कचरा न डालें।इस दौरान पार्षद चेतन चौहान, मदन कोठारी,चरणजीत काजू, हरि सिंह रागढ़, पुरुषोत्तम जोशी, सुरेंद्र बर्थ्वाल, रमेश, जीतू गुरी, दिलीप, भारत, कैलाश सेमवाल, ओम प्रकाश बरमोला, जसवंत वर्मा, दीपक वर्मा, तेजपाल शर्मा आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English