ऋषिकेश :स्वच्छता योद्वाओं संग महापौर अनिता ममगाईं ने मनाई दीपावली, बोनस मिलने की खबर से सीएम और मेयर का जताया आभार

दीपावली पर्व पर मेयर के प्रयासों से मिले बोनस ने कर्मचारियों की खुशियों को किया दूना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्वाओं संग मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दूनी हो गई जब उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

शनिवार की दोपहर बेहद खुशनुमा माहौल के बीच महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English