दिल्ली: लाजपत नगर में 223 विवाह योग्य ब्राह्मण युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। प्रांतीय ब्राह्मण सभा, दिल्ली (पंजी.)शाखा कौटिल्य ब्राह्मण सभा कोटला मुबारकपुर के संयुक्त तत्वावधान में 42 वां विवाह योग्य ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन लाजपत भवन,लाजपत नगर,नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

सभा के प्रधान पं.सी.पी.शर्मा की अध्यक्षता में प्राचीन श्री शिव नवग्रह धाम मंदिर, चांदनी चौक के महंत श्री शिवशंकर जी महाराज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।सभा के महामंत्री पं.रवि लखनपाल ने बताया, कि 223 परिवारों के बच्चों को मंच पर बुलाकर उनका उपस्थित जनसमुदाय को परिचय दिया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की है,कि आज के इस कार्यक्रम में सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों के बच्चों का जीवन मिलान होगा।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

इस अवसर पर पं.लखमी चंद शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी,अजय शर्मा,संजय शर्मा, त्रिलोक भारद्वाज, विजय शर्मा, जगदीश शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती शांता शर्मा, सुशील शुक्ला, श्रीकांत शर्मा, विकास पाराशर, श्याम सुंदर,एस.के.त्रिपाठी,पं.दलीप जेटली, राजीव गोस्वामी, राजकुमार शर्मा सहित सैकड़ों ब्रह्मनायक व ब्रह्मनायिकाए उपस्थित थी।

Related Articles

हिन्दी English