यूपी : कल है विवाह..और आज ESE में सत्यम श्रीवास्तव ने 34 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया सुल्तानपुर जिले का मान..

शादी की एक रात पहले परिवार की खुशियों में लगे चार चाँद..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ सत्यम श्रीवास्तव का चयन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन में हुआ है,इनकी ऑल इंडिया रैंक 34 है। सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर,स्टेला मैरिज कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर में हुई। इन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की वर्तमान में सत्यम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, सत्यम श्रीवास्तव अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को दिया है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

आपको बताते चलें शहर के शास्त्रीनगर निवासी सत्यम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कमल श्रीवास्तव के बड़े बेटे हैं। सत्यम श्रीवास्तव का कल 23 नवम्बर को विवाह भी सम्पन्न होना है शादी की एक रात पहले ESE, 34 वीं रैंक हासिल कर लेने से परिवार की खुशियों में चार चाँद लग गए हैं,सत्यम के निज निवास व दूरभाष पर सगे संबंधियों व नगर के सम्मानित जनों द्वारा बँधाई देने का तांता लगा हुआ है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English