ऋषिकेश में इंदिरा नगर में संदिग्ध हालत में ब्यक्ति ने लगाईं फांसी, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  इंदिरा नगर में एक ब्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कोतवाली पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से मैमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति दिनेश सिंह उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन लाल निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश, हाल किराएदार गली नंबर 3 इंदिरा नगर ऋषिकेश को उसके परिजनों के द्वारा राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है  जो कि मृत अवस्था में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस फोर्स राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचा और जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा अपने इंदिरा नगर स्थित आवास पर रस्सी के माध्यम से पंखे से लटक कर फांसी लगा ली गई है। परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचायत नामा भरकर मोर्चरी में रखा गया है पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी| अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है।
ALSO READ:  UK :नैनीताल जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य करना होगा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English