लखनऊ : अपने दो दिन के दौरे के दूसरे दिन राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर राज्यपाल को पौधा भेंट किया। वहीं राज्यपाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया|इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों सहित सदन संचालन व विधायी कार्यों की गतिविधियों पर लंबी चर्चा की| महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी दोनों के ही बीच बातचीत हुई|

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

राज्यपाल ने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के बखूबी निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी| भेंट मुलाकात के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को चारधाम यात्रा आने का निमंत्रण भी दिया|

Related Articles

हिन्दी English