लखनऊ : पहली बार अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी की परंपरागत सीट मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि की।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी पिछले 30 वर्ष से चुनाव नहीं हारी है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर पार्टी ने इसकी घोषणा नहीं की है. समाजवादी पार्टी के लिए यह सुरक्षित सीट मानी जाती है. इससे पहले लखनऊ में बुधवार को ही अखिलेश यादव ने इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि हम तो सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के चुनाव का प्रभारी मैनपुरी से सांसद रहे तेज प्रताप यादव को बनाया गया है। मैनपुरी से ही मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा।आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने इसका एलान कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव आजमगढ़ की किसी सीट या फिर बदायूं के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आएंगे, लेकिन उनको पार्टी ने पैतृक सीट से मैदान में उतार दिया है। 2017 के चुनाव में मोदी-योगी की लहर के बावजूद यहां सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह को 50 फीसदी वोट मिले थे।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

आधिकारिक तौर पर पार्टी ने इसकी घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं तो अब अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे. मायावती इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. दिग्गजों के चुनाव लड़ने वाली जगहों का ऐलान होने के बाद अब चुनाव दिलचप्स होता जा रहा है.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English