लखनऊ : एक और मंत्री का योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, दारा सिंह भी गए 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है नेता, मंत्री पार्टी छोड़ कर इधर उधर जाने लगे हैं. कोई आ रहा है तो कोई जा रहा है. अब उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार से इस्तीफा दिया था। जानकारी के मुताबिक चौहान ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेजे इस्तीफे में योगी सरकार पर दलितों, पिछड़ों और बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

ALSO READ:  UK : UKD ने धीरज जोशी और जीवन चंद उर्फ जॉनी को दी पद देकर जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा से भाजपा में आये चौहान ने अभी भविष्य की रणनीति के बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

Related Articles

हिन्दी English