दिल्ली:लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) अनिल चौहान नए सीडीएस नियुक्त, उत्तराखंड के रहने वाले हैं चौहान

जनरल बिपिन रावत के देहांत के बाद खाली था पद सीडीएस का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस नियुक्त किए गए हैं सरकार के द्वारा। आपको बता दें जनरल बिपिन रावत के देहांत के बाद खाली था पद सीडीएस का। जनरल चौहान उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पट्टी चलनस्यों, ब्लॉक खिरसू के गांव गवाणा के रहने वाले हैं।1981 में उन्होंने 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन ऑफिसर के तौर पर जॉइन किया था।

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त)को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी कि सीडीएस के रूप में नियुक्त किया है। लेकिन जनरल अनिल चौहान सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। चौहान एक शानदार सैन्य अधिकारी रहे हैं वह पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रहने के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद में बड़ी कमी आई जिसके परिणाम स्वरुप पूर्वोत्तर राज्यों में सेना की तैनाती में भी कमी आई थी। जनरल चौहान का ट्रैक रिकॉर्ड काबिले तारीफ रहा है। बतौर डीजीएमओ वह ऑपरेशन सनराइज के मुख्य कर्ता-धर्ता थे जिसके तहत भारतीय और म्यानमार सेना ने दोनों देशों की सीमाओं के पास उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान चलाया था। चौहान बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना से भी जुड़े हुए थे पूर्वी कमान ने उनके नेतृत्व में भारत चीन सीमा पर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में अपना साहस दिखाया। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने सेना अधिकारी के तौर पर 40 साल सेवा दी है। वह 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। जनरल चौहान को उत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल,अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

ALSO READ:  UK : बच्चों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, चेहरे पर दिखी खुशी, लायंस क्लब ऋषिकेश को कहा थैंक यू 

आपको बता दें जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद सीडीएस का पद खाली था और जनरल रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी कि सीडीएस थे और हेलीकॉप्टर हादसे में पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 कर्मियों ने अपनी जान गवाई थी।

ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English